Skip to main content

हिन्दी और मैँ

आज से कुछ दिन पहले हम मिले थे,
मिले क्या चमन मे गुलशन ही गुलशन खिले थे।

उसने कहा,
DEAR जल्द ही मेरी शादी है,
PLZ PROPOSE करो और मुझे अपना बना लो॥

मैँने कहा,
प्रिय! मैने अपना प्यार तुम्ही मेँ पाया है,
भगवान ने तुम्हेँ मेरे लिए ही बनाया है,
तुम तो मेरे दिल की रानी हो,
मेरी अमिट प्रेम कहानी हो,
मैँ तुम्हारे पिता से बात करुँगा,
और तुम्हेँ अपनी पत्नी बना
लूँगा॥

छीः! PROPOSAL IN HINDI,
दिखा दी ना तुमने अपनी औकात,
मुझे PROPOSE कर नहीँ सकते,
तो कैसे करोगे मेरे PARENTS से बात|
JUST STOP YOUR
NONSENSE TALK,
AND GET OUT FROM HERE|

आज उसकी एक N. R. I. से शादी हो रही है,
वो भी अपने FUTURE को लेकर खुश है,

बस इस दुनिया मेँ केवल मैँ ही पागल हूँ,
जो आज तक हिन्दी की तरह
किसी मसीहा के इन्तजार मे
कोने मेँ बैठा रो रहा हूँ||

Comments

Popular posts from this blog

A Soldier's Poetry

भर जाएँगे घाव, बिसर जाएगी टीस, है ना, हमारे पास समय का मलहम, और काम आएगा संयम, काम आएगा सामर्थ्य, काम आऍगे ईश्वर, भर जाएँगे घाव॥

Welcoming the 9th month of the year

बस थोड़ा इन्तजार और कर लो।

न होगी गमोँ की रात, न होगी कष्टोँ की बरसात, बदलेगा अपना भी जीवन, खुशियोँ से भर जायेँगे दामन, बस थोड़ा इन्तजार और कर लो। दिन बदलेँगे अपने भी, होगा इक नया सवेरा, चिड़ियोँ की चहकन से गूँजेगा अपना बसेरा, बस थोड़ा इन्तजार और कर लो। तब न आएगी कोई मुश्किल, न बिगड़ेगी कोई बात, लम्बे होँगे खुशियोँ के दिन, कम होगी कष्टोँ भरी रात, बस थोड़ा इन्तजार और कर लो। तुम चलना मेरे संग-संग, बदलेँगे अपने रंग-ढंग, हो जाएँगे गैर भी अपने, पूरे होँगे अपने सपने, बस थोड़ा इन्तजार और कर लो।