Skip to main content

One Romantic paragraph, you can use it as your last love letter

तुम हैरान होगी कि मैँ यह क्या कर रहा हूँ । पर इसे मेरे प्यार की हार मत समझना । मैँ हारा नहीँ हूँ । न ही कभी हारूँगा । तुमसे मिलकर मै तुम्हारा प्यार पा तो नहीँ सका पर प्यार को समझ जरुर गया । तुम्हारी खुशी तुम्हारे प्यार मेँ हैँ और मेरी खुशी तुम्हारी खुशी मेँ।
क्योँकि लेना नहीँ बल्कि देना ही प्यार है ।
आज पहली बार मैँ तुम्हारे साथ हूँ उस अंधेरे की तरह नहीँ जो हर तरफ तन्हाई और निराशा छोड़ जाता है बल्कि धूप की किरण की तरह खुशहाली फैलाते हुए ।
फिर चाहे तुम जिस तरफ भी जाओ मै सुबह की एक नई किरण की तरह मुस्कान बनकर हमेशा तुम्हारे होँठो पर रहुगाँ ।

Comments

Popular posts from this blog

A Soldier's Poetry

भर जाएँगे घाव, बिसर जाएगी टीस, है ना, हमारे पास समय का मलहम, और काम आएगा संयम, काम आएगा सामर्थ्य, काम आऍगे ईश्वर, भर जाएँगे घाव॥

Welcoming the 9th month of the year

बस थोड़ा इन्तजार और कर लो।

न होगी गमोँ की रात, न होगी कष्टोँ की बरसात, बदलेगा अपना भी जीवन, खुशियोँ से भर जायेँगे दामन, बस थोड़ा इन्तजार और कर लो। दिन बदलेँगे अपने भी, होगा इक नया सवेरा, चिड़ियोँ की चहकन से गूँजेगा अपना बसेरा, बस थोड़ा इन्तजार और कर लो। तब न आएगी कोई मुश्किल, न बिगड़ेगी कोई बात, लम्बे होँगे खुशियोँ के दिन, कम होगी कष्टोँ भरी रात, बस थोड़ा इन्तजार और कर लो। तुम चलना मेरे संग-संग, बदलेँगे अपने रंग-ढंग, हो जाएँगे गैर भी अपने, पूरे होँगे अपने सपने, बस थोड़ा इन्तजार और कर लो।